उत्तर प्रदेश : 21 / नवंबर / 2025 : यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट अब 6 फरवरी 2026 को जारी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम तिथि बढ़ा दी है, जिससे नागरिकों को वोटर लिस्ट में सुधार का अधिक समय मिल सके। पहले 15 जनवरी 2026 को यह मतदाता सूची जारी की जानी थी। फिलहाल अब समय सीमा बढ़ा दी गई है। अभी तक डुप्लीकेट मतदाता भी सूची से नहीं हटाए गए हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होगी। दावों और आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक होगा। अंतिम मतदाता सूची 6 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी। इस बदलाव से पंचायत चुनाव की तैयारियों पर असर पड़ सकता है, क्योंकि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद ही चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि जिलों में अधिकारी पंचायत मतदाता सूची के काम में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं.। डुप्लीकेट नाम अभी तक नहीं हटाए गए हैं । साथ ही नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने में भी देरी हो रही है. ऊपर से विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए चल रहा SIR का काम भी पंचायत सूची पर भारी पड़ रहा है। नतीजा यह हुआ कि आयोग को मजबूरन तारीखें आगे बढ़ानी पड़ीं ।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












