बुलन्दशहर : 11 / दिसंबर / 2025 : खुर्जा के बिजली घर नंबर चार के निकट स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग द्वारा गली के कोने पर बिजली पोल लगाने के विरोध में हंगामा किया। लोगों का कहना था कि गली के मोड़ पर बिजली पोल लगने से रास्ते में आवाजाही करने में दिक्कत होगी। एसडीओ अविनाश चौधरी ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और स्थानीय लोगों की सहमति से बिजली पोल को दूसरी तरफ शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












