Home » बुलंदशहर » खेत में युवक का शव मिलने से आसपास क्षेत्र में फैली सनसनी.

खेत में युवक का शव मिलने से आसपास क्षेत्र में फैली सनसनी.

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर :  11 / दिसंबर / 2025 : खुर्जा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। जब राहगीरों ने शव को देखा तो उन्होंने पहचान करने की कोशिश की। पहचान होने पर उपस्थित लोगो ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया।

घटना बुलन्दशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र के गाँव किला मेवई की बृज बिहार कॉलोनी की हैं।  जँहा नीम के पेड़ के नीचे दीपू पुत्र महावीर उम्र 30 वर्ष का शव पड़ा मिला।  मृतक दीपू खुर्जा की बृज बिहार कॉलोनी का रहने वाला था। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। जब राहगीरों ने युवक का शव देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी।  मौके पर पहुँचे परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This