बुलन्दशहर : 19 / दिसंबर / 2025 : बुलंदशहर में सीबीआई की फर्जी रेड का मामला सामने आया है। बदमाशों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट की। उन्होंने करीब 5 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए। परिवार को एक कमरे में बंद कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिल्मी अंदाज़ में लूट की सूचना से पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया। 3 से 4 बदमाशों की संख्या बताई जा रही है। , परिवार के मोबाइल फोन जब्त कर उनको बदमाशों ने एक कमरे में बंद कर दिया था। आला अधिकारी मोके पर पहुंचे , और उन्होंने पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पुलिस टीमें इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। एसएसपी बुलन्दशहर दिनेश कुमार ने बताया कि अनूपशहर क़स्बा निवासी शंकर अग्रवाल के घर मे दो आदमी आये जो अपने आप को सीबीआई अधिकारी बता रहे थे , जिसके बाद दो लोग और घर मे आ गए। उन सब लोगो ने अपने मुँह बंद किये हुए थे। वह घर के लोगो को एक कमरे मे बंद करके करीब 5 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लेके मोके से फरार हो गए। सीसीटीवी के आधार पर बताया गया है कि दो मोटरसाइकिलों पर 4 लोग बैठे हुए थे। पुलिस बदमाशों को पकड़ने का पूरा प्रयास कर रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












