Home » आज की ताजा खबर » गाजियाबाद में मकान मालकिन की किराया मांगने पर हत्या , टुकड़े-टुकड़े कर सूटकेस में भरकर बेड के नीचे छिपाया

गाजियाबाद में मकान मालकिन की किराया मांगने पर हत्या , टुकड़े-टुकड़े कर सूटकेस में भरकर बेड के नीचे छिपाया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 20 / दिसंबर / 2025 :  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक मकान मालकिन की किरायेदार दंपती ने किराया मांगने पर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 48 वर्षीय दीपशिखा शर्मा के रूप में हुई है। आरोप है कि किरायेदार अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता ने दीपशिखा को कुकर से पीटा और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को टुकड़े-टुकड़े कर सूटकेस में भरकर बेड के नीचे छिपा दिया। तीन–चार महीनों से किराया न मिलने पर दीपशिखा बुधवार शाम किराया मांगने गई थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। घरेलू कामगार को शक होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें वह किरायेदारों के टावर में जाती दिखीं, पर बाहर नहीं आईं। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता ने 6 महीने का किराया नहीं दिया था, जो कि 90 हजार रुपये था। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय के अनुसार आरोपित दंपती हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment