पहासू ब्लाक के गांव कामोना के उच्च प्राथमिक विद्यालय में समेकित शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पहासू ब्लाक प्रमुख दिवा रानी ने सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों का बुके देकर सम्मान किया गया। छात्राओं ने वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया इसके बाद सभी 186 दिव्यांग छात्रो को सहायक उपकरण वितरण किए गए। कार्यक्रम में डिबाई दानपुर ,अरनिया, खुर्जा पहासू तथा शिकारपुर ब्लॉक के लाभार्थी सम्मिलित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












