Home » बुलंदशहर » अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर पहासू-छतारी मार्ग पर पलड़ा झाल के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। छतारी थाने के गांव सरभन्ना निवासी युवक मनोज पुत्र बिन्नामी नोएडा की निजी कंपनी में नोकरी करता था। मंगलवार सुबह वह कोहरे में ही बाइक से नोएडा ड्यूटी करने निकला,खुर्जा मार्ग पर पलड़ा झाल के पास तीव्र मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। काफी देर सड़क पर तड़फने के बाद मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिर से अधिक खून बहने के बाद युवक की मौत हो गईं। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पास मिले कागजों से उसकी शिनाख्त छतारी के गांव सरभन्ना निवासी मनोज पुत्र बिन्नामी के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment