Home » बुलंदशहर » खुर्जा: के.पी. पब्लिक स्कूल में मिनी-गोल्फ खेल का हुआ शुभ आरम्भ

खुर्जा: के.पी. पब्लिक स्कूल में मिनी-गोल्फ खेल का हुआ शुभ आरम्भ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

के.पी. पब्लिक स्कूल में जिला बुलंदशहर का पहला मिनी-गोल्फ खेल धूमधाम से शुरू किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडवोकेट रंजना सिंह ने शुभारम्भ किया और कहा कि ऐसी आधुनिक खेल गतिविधियाँ बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और एकाग्रता विकसित करती हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मिनी गोल्फ एसोसिएशन के महासचिव श्री कांत शर्मा ने बताया कि के.पी. पब्लिक स्कूल इस खेल में भागीदारी करने वाला जिले का पहला विद्यालय बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल के नियम समझाए और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के साथ ही क्रिसमस और तुलसी दिवस का भी विशेष आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री पवन कुमार जी, निदेशक श्रीमती विनिता जी, अभिनव कुमार जी, प्रधानाचार्या शिवांगी चौबे, ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल के निदेशक राहुल राठी, राकेश कंसल, जे.ए-एस. इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल नरेश शर्मा तथा समस्त स्टाफ की उत्साहजनक उपस्थिति रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment