खुर्जा में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, भारत एसोसिएट्स
नामक कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज।
यह मामला जनपद सीतापुर से आए चार युवाओं की शिकायत पर सामने आया। थाना खुर्जा नगर पर कपिल, अनस और सलमान ने पुलिस कों तहरीर देकर बताया कि उन्हें 20 हजार रुपये मासिक वेतन, और वाहन देने का लालच दिया गया था। तीन महीने पहले आरोपियों ने उनसे 15-15 हजार रुपये लिए थे।
युवाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें तीन महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और जानवरों जैसा व्यवहार किया गया। इस दौरान उन्हें घटिया भोजन दिया गया और तीन महीने बीत जाने के बाद भी कोई वेतन नहीं मिला। कंपनी के मालिक और मैनेजर मौके से फरार हो गए हैं।खुर्जा पुलिस ने शुक्रवार को मिली तहरीर के आधार पर शनिवार को भूरी सिंह और महफूज सहित तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












