बुलन्दशहर एन.एच. 34 हाईवे पर रविवार दोपहर बुलन्दशहर की तरफ से आ रही एक डीसीएम, ऑटो व एक बुलेट मोटर साइकिल आपस मे भिड़ गईं। एन. एच. 34 हाईवे खुर्जा स्तिथ अग़वाल कट पर खुर्जा की तरफ मुड़ते वक़्त ये हादसा हुआ. जिसमें बुलेट सवार युवक सुमित पुत्र राजकुमार सैनी, निवासी नवदुर्गा शक्ति मंदिर, खुर्जा मामूली रूप से घायल हो गया। जिसके बाद हाईवे पर कुछ समय के लिये वाहनों की आवाजाही धीमी हो गईं। अच्छी बात ये रही की इस दुर्घटना मे कोई जनहानी नहीं हुईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम व ऑटो को सडक से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया साथ ही घायल युवक को उपचार के लिए खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल मे भर्ती कराया.
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












