बुलन्दशहर : 2 / जनवरी / 2026 : जहाँगीरपुर महाराजा अग्रसैन इंटर कॉलेज में आज नववर्ष के उपलक्ष मे विद्यालय के डायरेक्टर श्री पवन छौंकर जी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गर्म शॉल और मिठाई देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिसर मे नववर्ष पर कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री पवन छौंकर जी ने कहा कि हमे गरीब असहाय लोगों की आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए। इस मौके पर विद्यालयकी प्रधानाचार्या अनुपम शर्मा,अशोक कुमार, पृथ्वीराज चौहान,मनोज सिंह,शिव कुमार राज ,राजेन्द्र सिंह,जय प्रकाश सिंह,बॉबी शर्मा ,व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












