Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में मजदूरी कर रहा व्यक्ति करंट की चपेट में आने से झुलसा , घायल मजदूर को बचाने के दौरान दुकान मालिक भी हुआ घायल

बुलंदशहर में मजदूरी कर रहा व्यक्ति करंट की चपेट में आने से झुलसा , घायल मजदूर को बचाने के दौरान दुकान मालिक भी हुआ घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 2 / जनवरी / 2026 :  बुलंदशहर के सुभाष रोड बुर्ज उस्मान चौराहे के निकट एक निर्माणाधीन दुकान में मजदूरी कर रहे आबिद नामक व्यक्ति को करंट लग गया, जब वह लेंटर का जाल बांध रहा था। आबिद हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और झुलस गया। दुकान मालिक ताहिर ने आबिद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी घायल हो गया। आबिद को तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment