Home » उत्तर प्रदेश » पत्नी ने अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को नैनीताल में पकड़ा , 3 दिन तक नैनीताल के एक-एक होटल को खंगाला

पत्नी ने अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को नैनीताल में पकड़ा , 3 दिन तक नैनीताल के एक-एक होटल को खंगाला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाज़ियाबाद : 3 / जनवरी / 2026 :  गाजियाबाद की सरकारी टीचर प्रीति शर्मा ने अपने पति अभिषेक को नैनीताल में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। प्रीति ने बताया कि उसके पति अभिषेक का व्यवहार ढाई साल से बदला हुआ था और वह अक्सर ऑफिस के काम का बहाना बनाकर बाहर जाते थे।  प्रीति ने 3 दिन तक नैनीताल के एक-एक होटल खंगाले और  आखिरकार अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। राहगीरों की नजर जैसे ही बोनट पर बैठी महिला पर पड़ी। उन्होंने पीछा करते हुए तुरंत कार को रुकवाया। गाड़ी रूकते ही पति के साथ मौजूद लड़की वहां से नौ दो ग्यारह हो गई। इधर, गुस्से और आक्रोश में आई प्रीति ने पत्थर से कार के पिछले शीशे को तोड़ दिया और मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रीति ने बताया कि उसके पति की सैलरी एक लाख रुपये है, लेकिन वह घर के खर्चे के लिए एक रुपया भी नहीं देता। उसने यह भी बताया कि उसके पति का उसकी ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की से अफेयर चल रहा है, जो उससे 19 साल छोटी है। पत्नी प्रीति ने बताया कि 2 साल से मुझ पर क्या बीत रही है इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। पुलिस ने मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है, लेकिन दोनों पक्षों की काउंसलिंग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment