उत्तर प्रदेश : 3 / जनवरी / 2026 : यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें 41,424 पदों के लिए आवेदन लिए गए थे। परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बीटेक-बीएड डिग्री वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) में भाग लेना होगा। पीईटी में दौड़, लंबी जंप, और शॉट पुट जैसे परीक्षण शामिल होंगे। जिले में 1800 के सापेक्ष 1228 होमगार्ड तैनात हैं। जिनकी ड्यूटी यातायात, एमवीडीए, आरटीओ, जिला अस्पताल, सरकारी कार्यालय और सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा व अन्य जगह लगी है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले को 489 और नए होमगार्ड मिल जाएंगे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












