Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर के पूर्व विधायक स्वर्गीय हाजी अलीम के भतीजे की हत्या

बुलंदशहर के पूर्व विधायक स्वर्गीय हाजी अलीम के भतीजे की हत्या

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : मरहूम विधायक हाजी अलीम के भतीजे की हत्या, सिटी के मुहल्ला मिर्चीटोला निवासी हाजी वाहिद के पुत्र सुफियान व अकरम आज रात करीब 8 बजे गाड़ी से अपनी जमीन पर गए थे गांव नीमखेड़ा।

बताया जा रहा, रास्ते में गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने टक्कर मारकर उन्हें रोका और गोलियां बरसाकर हो गए फरार, गोली लगने से सूफियान की मौत, जबकि अकरम घायल ।बुलंदशहर की पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे की हत्या। हालांकि कुछ लोग लाठी-डंडों से पिटाई कर हत्या करने की बात बोल रहे हैं जबकि दूसरा भाई भी घायल बताए जा रहा है।

मृतक सुफियानक फाइल फोटो

राष्ट्रीय लोकदल नेता और ब्लाक प्रमुख हाजी यूनुस व पूर्व विधायक मरहूम हाजी अली के भतीजे की पीट पीटकर हत्या। बाग की पैमाईश के दौरान हुए विवाद में बताई जा रही हत्या की सनसनीखेज वारदात। हिंसक घटना में मृतक सुफ़ियान का बड़ा भाई अकरम भी बताया जा रहा घायल। आम का बाग खरीदने को लेकर हुए विवाद में बताई जा रही है पीट पीटकर हत्या। गांव नीमखेड़ा में बाग की पैमाइश करने गए थे पीड़ित, हमलावरों ने एकाएक किया जानलेवा हमला।घटना के बाद पीड़ित पक्ष के एक सदस्य की लाइसेंसी पिस्टल भी बताई जा रही गायब। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, एसएसपी समेत भारी पुलिसबल तैनात। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस।बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा के पास की बताई जा रही घटना।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment