बुलंदशहर : 5 / जनवरी / 2025 : वैशाली एक्सप्रेस में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद ट्रेन को खुर्जा जंक्शन पर रोककर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। यह घटना दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सुबह करीब 8 बजे हुई। प्रसव के बाद महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके लगभग 15 मिनट बाद वैशाली एक्सप्रेस अपने गंतव्य ललितग्राम के लिए रवाना हो गई। इससे पहले भी वैशाली एक्सप्रेस में प्रसव की ऐसी घटना हुई थी, जब समस्तीपुर स्टेशन पर महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












