ग्रेटर नोएडा : 5 / जनवरी / 2025 : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक प्रेमिका ने अपने साउथ कोरियन लिव-इन पार्टनर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान Mr. Duck Jee Yuh के रूप में हुई है, जो एक नामी मोबाइल कंपनी में ब्रांच मैनेजर थे। आरोपी प्रेमिका की पहचान Lunjeana Pamai के रूप में हुई है, जो मणिपुर की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में थे और सेक्टर-150 स्थित ATS पायस हाइडवे अपार्टमेंट में रहते थे। आरोपी प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी विवाद के चलते उसने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












