Home » उत्तर प्रदेश » उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

उत्तर प्रदेश : 5 / जनवरी / 2025 :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंच गए हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात में कैबिनेट विस्तार और 2027 के विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई है। योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और करीब 45 मिनट तक बातचीत की। इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन अटकलें हैं कि यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव हो सकता है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी अभी तक नितिन नबीन से नहीं मिले हैं। वह उनके साथ उनकी पहली औपचारिक मुलाकात भी है। राजनीतिक गलियारों से चर्चाएं यह भी आ रही हैं कि नितिन नबीन के साथ सीएम कैबिनेट के विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment