Home » बुलंदशहर » अलीगढ टीम को हराकर अतरौली टीम पहुंची सेमीफाइनल मे

अलीगढ टीम को हराकर अतरौली टीम पहुंची सेमीफाइनल मे

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 5 / जनवरी / 2025 : खुर्जा नगर के जंक्शन रोड स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में किड्स प्रीमियर लीग सेशन 2 क्रिकेट का आयोजन किया गया। जिसमें पहला मैच अतरोली और पलवल के बीच खेला गया। जिसमें पलवल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 112 रन बनाए। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अतरौली की टीम ने 6 ओवर 5 गेंद में 113 बनाकर मैच को जीत लिया। इसके अलावा दूसरा मैच अलीगढ़ और अतरौली के बीच खेला गया। अलीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसका जवाब में अतरौली ने 13 ओवर में 106 रन बनाकर मैच को सात विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच परितोष को दिया गया। परितोष को समाज सेवी संजीव शर्मा खोटे, राजीव शर्मा, प्रशांत गोस्वामी, करन कौशिक, शैलेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा और जीतू ने मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अर्जुन, चिराग, अनुराग, जीतू आदि मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment