Home » उत्तर प्रदेश » ड्यूटी पर तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत , शव का पोस्टमॉर्टम कराने अस्पताल आए थे दरोगा कुंवरपाल सिंह

ड्यूटी पर तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत , शव का पोस्टमॉर्टम कराने अस्पताल आए थे दरोगा कुंवरपाल सिंह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

उत्तर प्रदेश :  5 / जनवरी / 2025 :  बदायूं में एक दर्दनाक घटना हुई है, जहां उझानी कोतवाली में तैनात दरोगा कुंवरपाल सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह एक नाबालिग लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम कराने आए थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी सिपाही ने उन्हें सीपीआर दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। दरोगा कुंवरपाल सिंह की मौत की खबर सुनकर आ गई, जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एसएसपी समेत तमाम पुलिस अफसर जिला अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय दरोगा कुंवरपाल सिंह मूल रूप से बुलंदशहर के रामघाट के रहने वाले थे। उनका परिवार चंदौसी में रह रहा है। कुंवरपाल सिंह उझानी कोतवाली में तैनात थे। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराने के सिलसिले में दरोगा कुंवरपाल व सिपाही शहर आए थे। ठंड अधिक होने के कारण दरोगा चाय पीने चले गए, जहां अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही पलों में उन्होंने दम तोड़ दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment