बुलंदशहर : 13 / जनवरी / 2026 : खुर्जा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक बाइक सवार युवक फ्लाईओवर से गिरकर अपनी जान गंवा बैठा। मृतक युवक की पहचान हाथरस के सोखना जोगीपुर निवासी 29 वर्षीय वीर प्रताप सिंह पुत्र राजवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार युवक सिकंदराबाद की तरफ से अलीगढ़ जा रहा था। लालपुर फ्लाईओवर पर खुर्जा की ओर बढ़ते समय उसकी बाइक फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद युवक करीब दस फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












