बदायूं : 13 / जनवरी / 2026 : बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में स्थित एक मेंथा फैक्टरी में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। मंगलवार सुबह फैक्टरी के केबिन में तीनों के शव मिले, जिससे सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान जोगेंद्र यादव, भानु यादव और विवेक यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि केबिन में हीटर लगा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई होगी। बता दे कि यह वही फैक्टरी है, जिसमें कुछ महीने पहले भीषण आग लगी थी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












