राजकोट : 14 / जनवरी / 2026 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच का मुकाबला आज राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमे न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। बता दे कि पहले मैच में वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में आज उनकी जगह ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है। मैच 1:30 बजे से शुरू होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकाी फोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, जेडन लेनॉक्स।

![]()
