Home » अंतरराष्ट्रीय » चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन , 22 लोगों की मौत 30 से ज्यादा घायल , थाईलैंड में बड़ा हादसा

चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन , 22 लोगों की मौत 30 से ज्यादा घायल , थाईलैंड में बड़ा हादसा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

थाईलैंड : 14 / जनवरी / 2026 :  थाईलैंड में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां चलती ट्रेन पर क्रेन गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह घटना थाईलैंड के नाखोन राचसिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुई, जब एक निर्माणाधीन हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट का क्रेन ट्रेन पर गिर गया। घटना के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ट्रेन में कुल 195 लोग सवार थे, और अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव दल इस समय बैंकॉक से 230 किमी उत्तर-पूर्व में नाखोन रत्चासिमा प्रांत में मलबे से पीड़ितों को निकाल रहे हैं। परिवहन मंत्री पिफात रचकिटप्राकन ने कहा कि ट्रेन में 195 लोग सवार थे। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment