बुलंदशहर : 14 / जनवरी / 2026 : डिबाई में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के पर्यवेक्षण एवं नायब तहसीलदार लविन कुमार (नीलाम अधिकारी) की देखरेख में डिबाई प्रशासन द्वारा ग्राम बिलौनारूप, खदर परगना और तहसील डिबाई के गाटा संख्या-3 में स्थित ग्राम सभा की भूमि पर खड़ी ईख की फसल की विधिवत नीलामी संपन्न कराई गई। लगभग 1.5000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खड़ी फसल की नीलामी प्रक्रिया नियमानुसार एजेंडा व मुनादी कराकर पूरी की गई।
नीलामी प्रक्रिया 02 जनवरी 2026 को तहसील सभागार डिबाई में पारदर्शी और निष्पक्ष वातावरण में आयोजित की गई। इसमें कुल 5 बोलीदाताओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिस्पर्धी बोली में वीरेंद्र सिंह पुत्र हकीम सिंह द्वारा सर्वाधिक ₹36,700/- की बोली लगाई गई, जिसे नियमों के अनुसार स्वीकार करते हुए नीलामी उनके पक्ष में स्वीकृत कर दी गई। इस सफल नीलामी से ग्राम सभा को राजस्व लाभ होगा तथा उपजिलाधिकारी मनीष कुमार और नायब तहसीलदार लविन कुमार की कुशल निगरानी में प्रशासन की पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत हुआ। स्थानीय लोगों ने भी इस निष्पक्ष प्रक्रिया की प्रशंसा की।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












