बुलंदशहर : 15 / जनवरी / 2026 : बुगरासी में क्षेत्र के गांव निजामपुर बागर में सड़क का कार्य पूरा ना होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर 2 महीने पहले सड़क को बनाने का कार्य शुरू किया गया था लेकिन अभी तक पूरा न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक निधि से बने मार्ग की लंबाई 112.50 मीटर तथा कुल लागत 9•80 लाख है । यह सड़क के विधायक निधि योजना से 2024 में 25 के अंतर्गत कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश लघु उद्योग गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ने इसका कार्य पूरा करना था लेकिन 2026 में भी सड़क का कार्य पूरा नहीं हो सका है। कार्य पूरा होने से पहले ही शिलान्यास लोकार्पण स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के नाम से बोर्ड लगा दिया गया है उसके बाद किसी ने भी सड़क की तरफ मुड़कर नहीं देखा है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












