Home » आज की ताजा खबर » सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़ , खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का केस दर्ज

सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़ , खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का केस दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजीपुर : 16 / जनवरी / 2026 :  सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़ आ गया है। खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का केस दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने खुशी मुखर्जी के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है, आरोप लगाते हुए कि उनके बयान से सूर्यकुमार यादव की छवि को नुकसान पहुंचा है। फैजान अंसारी ने दावा किया है कि खुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार यादव को लेकर जो बयान दिया है, वह पूरी तरह से बेबुनियाद है और सिर्फ पब्लिसिटी के लिए दिया गया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि खुशी मुखर्जी के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की जाए। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इस तरह का कोई पत्र नहीं मिला है और न ही कोई जानकारी है। हालांकि वायरल पत्र का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। अंसारी का कहना है कि अपनी झूठी पब्लिसिटी के लिए इतने बड़े भारत के गौरव का नाम खराब कर रही है। यह बहुत शर्मनाक बात है, इसलिए मैं एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते साथ ही भारत का गौरव सूर्य कुमार यादव की छवि खराब करने के लिए खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ के मानहानि का केस दायर कर रहा हूं।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment