बुलंदशहर : 16 / जनवरी / 2026 : बुलंदशहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि ये तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान शाहिद, सुभाषचंद्र, पप्पू और दो महिलाओं के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शाहिद पहले ओडिशा में फेरी लगाता था, जहां उसका संपर्क गांजा तस्करों से हुआ था। ये तस्कर ट्रक में गांजा लाकर दिल्ली ले जाते थे और वहां छोटे पैकेट बनाकर बेचते थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन अभियुक्तों को पकड़ा। उनकी गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में गुलावठी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












