Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में बारिश का अलर्ट , 15 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

यूपी में बारिश का अलर्ट , 15 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

उत्तर प्रदेश  : 22 / जनवरी / 2026 :  उत्तर प्रदेश में आज से मौसम करवट लेगा, और कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। 15 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी है, जिनमें आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं , बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, और एटा शामिल हैं। इसके अलावा, 41 जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट है। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है, जिससे कच्चे मकानों, टीन शेड्स और होर्डिंग्स को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे में आई कमी के साथ ठंड से राहत का यह दाैर दो दिन आगे भी जारी रहने के आसार हैं। इस बीच न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। माैसम में यह बदलाव एक के बाद एक सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से है। विक्षोभ के चलते ही 23 और 24 जनवरी को लखनऊ में बारिश के संकेत हैं। 23 और 24 जनवरी को लखनऊ में बारिश की संभावना है। बारिश के दौरान तापमान में थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकती है। बारिश का दौर समाप्त होने के बाद ठंडी हवाओं का दौर शुरू होगा जिससे एक बार फिर ठंड में इजाफा हो सकता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment