बरेली : 22 / जनवरी / 2026 : बरेली के बिशारतगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सीता नाम की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। सीता ने एक साल पहले जहूर अंसारी से विवाह किया था। घटना से पहले सीता ने जहूर को फोन किया था और कहा था कि वह उसे जिंदा नहीं मिलेगी। पुलिस ने जहूर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को सूचना देकर पति जहूर को हिरासत में ले लिया। हालांकि जहूर का कहना है कि गुस्से में पत्नी ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि सीता के मायके वालों को सूचना दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व मायके वालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति जहूर को हिरासत में ले लिया है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












