Home » बुलंदशहर » जहांगीरपुर में चामुंडा देवी शिव शक्ति मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

जहांगीरपुर में चामुंडा देवी शिव शक्ति मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 24 / जनवरी / 2026 :  जहांगीरपुर में  बसंत पंचमी के उत्सव पर श्री चामुंडा देवी शिव शक्ति मंदिर पर शुक्रवार से कलश यात्रा के साथ सप्ताह श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। भक्तों ने भारी बारिश में कलश यात्रा निकाली। जो श्री शंकर भगवान के परमधाम पुरा महादेव शिव मंदिर से प्रारभ होकर पुराना बाजार अतर सिंह मार्ग बस अड्डा आदि मार्गो से नगर भ्रमण बैंड बाजा के साथ धूमधाम से श्री चामुंडा देवी शिव शक्ति मंदिर पर श्रीमद् भागवत पंडाल मे स्थापित की गयी। जिसका नगर पंचयात अध्यक्ष गजेंद्र मीणा ने फीता काटकर प्रारम्भ किया। खराब मौसम मे भी भक्तो ने कलश यात्रा का भरपूर आनंद लिया। सुरेंद्र सिंह मीणा ने बताया श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हर वर्ष होता है जो 23 जनवरी बसंत पंचमी से प्रारंभ होकर 29 जनवरी 2026 को भंडारे के साथ समापन होगा। यात्रा में सम्मिलित प्रवीन मीणा, मलखान सिंह,रतन वीर सिंह, हरीराज सिंह, चामुंडा देवी शक्तिपीठ के पुजारी राम जी मिश्रा,रणवीर सिंह आदि हजारों भक्त मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This