Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में विभिन्न इलाकों में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्राधिकरण का पीला पंजा , बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध रूप से काटी जा रही थी प्लॉटिंग

बुलंदशहर में विभिन्न इलाकों में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्राधिकरण का पीला पंजा , बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध रूप से काटी जा रही थी प्लॉटिंग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिकंदराबाद  : 24 / जनवरी / 2026 :  खुर्जा में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण  ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने खुर्जा के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 60 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी से भू-माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।

​प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद रोड और रामलीला ग्राउंड के पीछे के इलाकों को लक्षित किया गया था
​सिकंदराबाद रोड यहाँ मनीष बंसल व अन्य द्वारा करीब 10 बीघा, योगेश लोधी व अन्य द्वारा करीब 30 बीघा और दानिश कुरैशी द्वारा लगभग 10 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ढहा दिया गया। रामलीला ग्राउंड के पीछे यहाँ श्री आशु द्वारा 06 बीघा और योगेंद्र, मंजू व मोहित द्वारा लगभग 04 बीघा में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया है। ​
​अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नामित मजिस्ट्रेट और पीएसी/पुलिस बल तैनात रहा। प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी, सहायक अभियंता और अवर अभियंता की देखरेख में बुलडोजर ने अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया। प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना नक्शा स्वीकृत कराए किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई किसी अवैध कॉलोनी में न लगाएं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत बिना मानचित्र स्वीकृति के कोई भी निर्माण या विकास कार्य न करें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This