बुलंदशहर : 24 / जनवरी / 2026 : बुलंदशहर में खानपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। जिसकी पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि कृष्ण पर खानपुर पुलिस ने इस कदर पिटाई लगाई कि उसको स्याना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से वह घायल हुए हैं। कृष्ण कुमार को हापुड़ के थाना पिलखुवा के गांव गाल्द से एक मारपीट के मामले में उठाया गया था। अस्पताल के बाहर कृष्ण कुमार के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने कृष्ण कुमार को बेरहमी से पीटा है, जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई।

परिजनों ने बताया कि स्याना के निजी अस्पताल से उन्हें बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया गया है। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि कृष्ण कुमार की थाने में अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति की निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
इस मामले में सीओ स्याना रामकरन सिंह ने बताया कि थाने में कृष्ण कुमार की अचानक तबीयत खराब होने के चलते उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया है, जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












