Home » उत्तर प्रदेश » कपड़ा व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या , माता पिता शव देख कर फफक फफक कर रो पड़े

कपड़ा व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या , माता पिता शव देख कर फफक फफक कर रो पड़े

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

उत्तर प्रदेश : 25 / जनवरी / 2026 :  यह एक बहुत ही दर्दनाक घटना है, जहां यूपी के चित्रकूट में एक मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई। बच्चे के पिता ने अपने बेटे का शव देखकर फफक कर रोते हुए कहा, “मेरे लाल ने किसी का क्या बिगाड़ा था , जो ऐसे मारा”। लोगों ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस हृदय विदारक घटना के विरोध और मृतक बच्चे के प्रति संवेदना जताने के लिए बरगढ़ के व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में चहल-पहल से गुलजार रहने वाला बरगढ़ शोक में डूबा नजर आया।  मां आरती अपने बेटे को इस हाल में देखकर बेसुध हो गईं, परिवार की महिलाएं पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लातीं तो वह बार-बार यही चीखतीं कि आखिर मेरे लाल।  चित्रकूट के बरगढ़ में कपड़ा व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या से पूरा बरगढ़ सदमे में है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment