Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला , पुलिस मामले की जाँच में जुटी

बुलंदशहर में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला , पुलिस मामले की जाँच में जुटी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 25 / जनवरी / 2026 :  बुलंदशहर में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।

मृतका की पहचान शानू के रूप में हुई है। उसके पति धर्मेंद्र उर्फ मूला पुत्र राजपाल सिंह ने बताया कि वह घटना के समय किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। धर्मेंद्र के अनुसार, जब वह बाजार में थे, तभी उन्हें घर से फोन पर घटना की जानकारी मिली। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। वेंटिलेशन की खिड़की से झांकने पर उन्होंने अपनी पत्नी शानू को फांसी के फंदे से लटका पाया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This