बुलन्दशहर : 6 / फरवरी / 2026 : बुलन्दशहर थाना छतारी क्षेत्र के बूढासी गांव के अलीगढ़ डिबाई मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गयी। बता दे कि मृतक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी , टक्कर इतनी भयंकर थी कि उसकी मोके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान विनय के रूप में हुई है। जो गांव के पूर्व प्रधान रहे चुके है। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मोके पर पहुंचे।
परिवार के लोगो का रो रो के बुरा हाल हो गया। परिजनों और गुस्साए ग्रामीणो ने अलीगढ़ डिबाई रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि हत्या करने के बाद एक्सीडेंट का रूप दिया गया है। और घरवालों को बिना बताए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूचना मिलने के बाद एसपी देहात व सीओ तथा कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने परिजनों को घटना की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद अलीगढ़ डिवाई मार्ग पर लगा जाम खोला गया।
मृतक के परिजन प्रमोद ने बताया कि उसके पास किसी व्यक्ति का फ़ोन आया जिसके बाद उसको और परिवार के सभी लोगो को घटना की जानकारी मिली । प्रमोद का कहना है कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो कुछ लोग बता रहे थे कि मृतक का एक्सीडेंट कराया गया है। मृतक पूर्व प्रधान विनय कल दोपहर 3 बजे नुमाइश देखने गए थे। बताया जा रहा है कि विनय जिन लोगो के साथ गए थे उनको उन्होंने पुलिया के पास उतार दिया था।
सूत्रों के अनुसार बता दे कि मौजूदा गांव के प्रधान और अन्य तीन लोगो के साथ मृतक विनय गए थे। जहां एक्सीडेंट हुआ उसके पास किंग होटल था जिसके कैमरे भी टूटे हुए है। परिजनों का कहना है कि मामले कि निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए। जो आरोपी है उसको सजा मिलनी चाहिए।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












