Home » बुलंदशहर » हाइवे पार कर रही वृद्धा को तेज़ रफ़्तार थार कार ने मारी टक्कर , दो पोतियों की होनी वाली थी शादी

हाइवे पार कर रही वृद्धा को तेज़ रफ़्तार थार कार ने मारी टक्कर , दो पोतियों की होनी वाली थी शादी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 6 / फरवरी / 2026 :  खुर्जा देहात थाने के सामने हाइवे 34 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमे एक वृद्धा की मौत हो गयी। बता दे कि वृद्धा जंगल से लकड़ी लेकर अपने गांव धरपा लौट रही थी , जब वृद्धा हाइवे पार कर रही तभी अचानक तेज़ रफ़्तार थार कार ने उसको टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अवस्था में वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद थार चालक मोके से फरार हो गया।

 

मृतका वृद्धा की पहचान संतों के रूप में हुई। जो गांव धरपा की रहने वाली थी। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा वृद्धा के परिजन अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बता दे कि 10 व 19 फरवरी को मृतका की दो पोतियों की शादी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment