बुलन्दशहर : 6 / फरवरी / 2026 : खुर्जा जंक्शन पर फरक्का एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक फौजी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फौजी हरियाणा के जींद से लखनऊ जा रहे थे। उनकी जेब से मिले रिजर्वेशन के अनुसार उनका नाम 47 वर्षीय शक्ल देवपाल सिंह था, जो वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के रामगांव के निवासी थे। फौजी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जांच के दौरान उनके भाई राजदेव पाल से संपर्क किया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि शक्ल देवपाल सेना में तैनात थे और वर्तमान में हरियाणा के हिसार जिले के जींद शहर में उनकी तैनाती थी। वह मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












