हाथरस : 7 / फरवरी / 2026 : हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद और अन्य सवर्ण संगठनों द्वारा यूजीसी बिल और एससी/एसटी एक्ट के विरोध में प्रस्तावित पदयात्रा को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। यह पदयात्रा हाथरस से दिल्ली में प्रधानमंत्री निवास तक जानी थी। सुबह से ही आगरा रोड पर शहीद पार्क के आसपास का पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया। पदयात्रा में शामिल होने की घोषणा करने वाले जन संगठनों के नेताओं और पदाधिकारियों को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरिया को भी उनके कंचन नगर स्थित घर पर नजरबंद किया गया। आगरा रोड पर शहीद पार्क के सामने एसडीएम सदर राजबहादुर और सीओ सादाबाद अमित पाठक भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरिया के घर पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण की मौजूदगी में भी पुलिस बल तैनात था। जब अध्यक्ष ने अकेले झंडा लेकर पदयात्रा शुरू करने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। वहां पर कुछ पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की भी हुई। पंकज धवरिया ने अकेले ही नारेबाजी करते हुए कहा कि यूजीसी बिल और एससी/एसटी एक्ट के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पदयात्रा को जबरन रोका है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू है, इसलिए किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
घटना के बाद अध्यक्ष पंकज धवरिया अपने घर के बाहर अकेले धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उनसे मिलने आए कुछ लोगों को भी वहां आने से रोका। आगरा रोड और कंचन नगर सहित आसपास का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। खुफिया तंत्र भी इस पर निगाह रखता रहा कि आखिर इस पदयात्रा और प्रदर्शन में कौन-कौन शामिल होने आ रहा है। अपने घर के बाहर धरने पर बैठे पंकज धवरिया के साथ कुछ समय अंतराल पर पूर्व पीसीएस अधिकारी निलंबित अलंकार अग्निहोत्री भी अपनी टीम के साथ बैठ गए उन्होंने वहां पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और केंद्र सरकार द्वारा बनाए जा रहे नीति नियम पर जमकर बरसे तथा मोदी को सरकार को सनातन संस्कृति स्वर्ण समाज का विरोधी भी करार दिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












