Home » मेरठ » ग्रेटर नोएडा में युवती ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की पिस्टल से खुद को मारी गोली , पत्नी की वीडियो कॉल से हुआ विवाद

ग्रेटर नोएडा में युवती ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की पिस्टल से खुद को मारी गोली , पत्नी की वीडियो कॉल से हुआ विवाद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मेरठ :  7 / फरवरी / 2026 :  ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-16बी स्थित श्रीराधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में एक पार्टी के दौरान एक युवती ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल आशीष पंवार की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। युवती की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है। घटना गुरुवार रात की है, जब आशीष और उसकी प्रेमिका पार्टी में शामिल थे। इसी दौरान आशीष की पत्नी का फोन आया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया और युवती ने खुद को गोली मार ली।

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी युवती प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। वह टेकजोन-4 स्थित गौड़ सौंदयर्म सोसाइटी में रहती है और पांच साल से आरोपी के संपर्क में है। पांच माह से दोनों सोसाइटी में किराये के फ्लैट में सहमति संबंध में रह रहे हैं। आरोप है कि आशीष ने युवती से शादी का वादा भी किया था

बागपत के ककड़ीपुर निवासी आशीष का पत्नी से विवाद चल रहा है। वह दो बच्चों के साथ अलग रहती है। आरोपी ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। बता दे कि पार्टी में आशीष के फ़ोन पर पत्नी का वीडियो कॉल आया जिसका युवती ने विरोध किया जिसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हो गयी।

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि रात करीब एक बजे युवती ने बंद कमरे में अपने आप को गोली मार ली। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गयी। जानकारी के अनुसार बता दे कि आरोपी ने पहले उसको बोरी में बंद करके ठिकाने लगाने का प्रयास किया लकिन गोली की आवाज से सोसाइटी में हड़कंप मच गया जिसके बाद आशीष युवती को लेके अस्पताल पहुंचा जहां उसने  युवती का नाम पूजा बताया तथा उसने डॉक्टरों से झूठ बोला और बताया कि युवती सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी है। मामला थोड़ा अटपटा लगने पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment