Home » बुलंदशहर » खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 7 / फरवरी / 2026 :  खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज की आई आई सी सेल तथा एम एस एम ई टेक्नोलॉजी सेंटर ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता संदीप पुरी CDSL  महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका नीलू सिंह तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि आज की कार्यशाला की थीम वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान है।

 

प्रशिक्षक संदीप पुरी ने बताया कि यह कार्यक्रम SEBI(भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) के द्वारा लोगों को वित्तीय रूप से साक्षर तथा जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया है। इसमें लोगों को बचत, निवेश के प्रकार व क्षेत्र, बजट योजना, बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल ट्रांजैक्शन (कैशलेस) के प्रति जागरूक किया। चांदी तथा सोने के मूल्य में वृद्धि के कारणों पर प्रकाश डाला। ई-केवाईसी डिमेट अकाउंट खोलने की प्रक्रिया से अवगत कराया।

 

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने आनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के अवैध तरीकों, फिशिंग से अवगत कराया। आपने छात्राओं को सोशल मीडिया का सावधानी व सतर्कता से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment