मथुरा : 7 / फरवरी / 2026 : मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें छह यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे की खबर सुनकर रूह कांप गई है। एक तेज रफ़्तार कंटेनर ने बस से उतरकर खड़े युवकों को रौंद दिया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि यात्रियो की मोके पर ही मौत हो गयी। तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। घटना कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेके पोस्टमार्डम को भेजा और मामले की जाँच शुरू कर दी।
बता दे कि बस दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही थी। बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए एक्सप्रेस-वे पर उतरे थे। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर ने यात्रियों को सुरक्षित ‘ग्रीन जोन’ में न रोककर सड़क के किनारे ही बस खड़ी कर दी। जिससे पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार कंटेनर ने यात्रियों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। मृतकों कि पहचान सोनू , देवेश , असलम , संतोष , प्रमोद , अनुराग के रूप में हुई है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












