Home » उत्तर प्रदेश » पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न तीसरी बार जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती चुने गए

पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न तीसरी बार जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती चुने गए

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर/9 फरवरी 2026। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद गोरखपुर के द्विवार्षिक चुनाव पिपराइच ब्लाक सभागार में चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार के देख रेख में जिला अध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार भारती ने पर्चा भरा मंत्री के लिए शंभू नाथ गौड़,कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार, संगठन मंत्री के लिए राम दुलारे यादव,एवं संप्रेक्षक पद के लिए उमेश सिंह ने पर्चा भरा पर्चा भरने का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच था। एवं नाम वापसी का समय 11 बजे से 12 बजे तक रखा गया था इस दौरान विपक्ष से किसी ने पर्चा नहीं भरा और चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार ने समय समाप्त होने पर इन पांच पदाधिकारियों को निर्विरोध घोषित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। राम प्रसाद, प्रमोद कुमार,राम मिलन पासवान,राजकुमार,राम कुमार राव,बलराम गौतम, धर्मेंद्र,राजकुमार प्रसाद,राम प्रवेश,देवी प्रसाद,ओम प्रकाश कनौजिया,परमेश्वर पासी, राकेश कुमार, यादवेन्द्र कुमार, राजेश कुमार यादव,देवी प्रसाद,जय गोविन्द गौड़,नन्हे कुमार, सविता सिंह,सुशीला, विजय लक्ष्मी,रंजना, माधुरी,सुशीला,राजीव कुमार,रामभजन गौतम, नागेन्द्र,राजू, अरुणेश मौर्या,एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment