Home » बुलंदशहर » ​जहांगीरपुर के महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज के मेधावियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

​जहांगीरपुर के महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज के मेधावियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

​जहांगीरपुर : 11 / फरवरी / 2026 :  ​जहांगीरपुर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज के सात मेधावी छात्रों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा के दम पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन छात्रों की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय प्रबंधन बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ​जहांगीरपुर के NS पब्लिक स्कूल मे हुई टैलेंट शो प्रतियोगिता मे विद्यालय की साक्षी D/0 अवधेश ने ड्राइंग मे प्रथम स्थान, मयंक S/0 संजय संगम ने कविता लेखन मे निखल S/0 जीतेन्द्र एक्टिंग मे वैष्णवी D/0 अरविन्द ने मेंहदी प्रतियोगिता युग S/0 संदीप नादर ने डांस हर्ष s/0 प्रेमपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किये।

​इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर पवन छौकर तथा अशोक कुमार व प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “हमारे छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच की आवश्यकता है।”
​इस मौके पर पृथ्वीराज चौहान , जेपी सिंह, रामदत्त शर्मा, राजेन्द्र सिंह, सुनीता ,हिमानी शर्मा , प्रियंका भारती, छाया शर्मा, बॉबी शर्मा,आचार्य आकाश भारद्वाज (अटारी वाले) रीना चौधरी, रिया रावत, भूमि शर्मा, पुष्पा गौतम व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This