खुर्जा : 12 / फरवरी / 2026 : खुर्जा में भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (प्रयागराज) हरिमोहन के मार्गदर्शन में बुधवार को खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ‘Rail One’ ऐप जागरूकता अभियान चलाया गया।
वाणिज्य निरीक्षक (खुर्जा) हनुमान मीणा के पर्यवेक्षण में रेल कर्मचारियों ने यात्रियों को ऐप की उपयोगिता और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। अभियान के दौरान लगभग 45 यात्रियों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराकर उन्हें टिकट बुकिंग की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह ऐप रेलवे की सभी आधिकारिक सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। रेलवे द्वारा यात्रियों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। पहले अनारक्षित (General) टिकट बुक करते समय केवल ‘आर-वॉलेट’ से भुगतान पर ही 3 प्रतिशत बोनस मिलता था, लेकिन अब इसे सभी डिजिटल मोड (UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) पर लागू कर दिया गया है। विशेष छूट की अवधि यह प्रायोगिक लाभ 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा। अब यात्री किसी भी यूपीआई ऐप या कार्ड से भुगतान कर टिकट मूल्य पर सीधी बचत कर सकेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ‘रेल वन’ ऐप केवल टिकट बुकिंग तक सीमित नहीं है। इसमें यात्रियों को निम्नलिखित सुविधाएं मिलेंगी।
टिकट सुविधा: आरक्षित एवं अनारक्षित टिकटों की बुकिंग और रद्दीकरण
रियल टाइम अपडेट: पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन लोकेशन और कोच पोजीशन की जानकारी।
ई-कैटरिंग: यात्रा के दौरान ऑनलाइन भोजन की बुकिंग।
शिकायत निवारण: किसी भी समस्या या सुझाव को दर्ज कराने और उसकी स्थिति देखने की सुविधा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना और यात्रियों को पेपरलेस एवं पारदर्शी व्यवस्था से जोड़ना है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












