Home » बुलंदशहर » डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत , परिजनों ने लगाया हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप

डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत , परिजनों ने लगाया हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 12 / फरवरी / 2026 :  पीपीगंज नगर पंचायत में स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गयी। बता दे कि मंसूरगंज पनियरा जनपद महाराजगंज के सुनील कुमार यादव ने अपनी पत्नी ममता उम्र लगभग 26 वर्ष की डिलीवरी के लिए उसको अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम को जब ममता का ऑप्रेशन हुआ तभी डॉक्टरों ने बताया कि ऑप्रेशन के दौरान वह बच्चे को नहीं बचा पाए। खबर सुनते ही ममता के परिजन रोने लगे।

 

सुनील कुमार यादव ने बताया कि आज सुबह 11 बजे करीब मेने अपनी पत्नी ममता को इस अस्पताल में भर्ती कराया था। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन शाम को ऑप्रेशन के दौरान बच्चे की मौत की खबर हॉस्पिटल द्वारा दी गयी। इस संबंध में डा. अलमास सिद्दकी ने कहा कि कोई लापरवाही नहीं की गयी है। लेकिन परिजनों ने डॉ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों कि लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This