Home » उत्तर प्रदेश » महाशिवरात्रि के अवसर पर बागपत में 14 से 16 फरवरी तक रूट डायवर्जन लागू

महाशिवरात्रि के अवसर पर बागपत में 14 से 16 फरवरी तक रूट डायवर्जन लागू

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बागपत : 12 / फरवरी / 2026 : महाशिवरात्रि के अवसर पर बागपत में 14 से 16 फरवरी तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान मेरठ-बागपत हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। वैकल्पिक मार्गों के रूप में पानीपत, करनाल, सोनीपत होते हुए एनएच-1 का उपयोग किया जा सकता है।

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को शामली से करनाल, पानीपत, एनएच-1 से भेजा जाएगा। इसके अलावा निवाड़ा पुल से जिले में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस दौरान शामली-मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को सोनीपत-पानीपत, जबकि हापुड़ बुलंदशहर जाने वाले वाहनों को एनएच-1 से एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment