Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में शिक्षकों ने केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका

बुलंदशहर में शिक्षकों ने केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 12 / फरवरी / 2026 : बुलंदशहर के कालाआम स्थित मलका पार्क के बाहर शिक्षकों ने केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने जयंत चौधरी का पुतला भी फूंका। बता दे कि जयंत चौधरी के बयान के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सड़कों पर उतरा है। जयंत चौधरी के संसद में टेट को लेकर दिए गए बयान से शिक्षकों में गुस्सा भड़क गया है। शिक्षकों ने विरोध के दौरान दोबारा परीक्षा की बात को बड़ा अन्याय बताया है।

 

यूपीपीएसएस जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने शिक्षकों के मुद्दे पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया था कि किसी भी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी, लेकिन सांसद का बयान शिक्षकों के लिए भ्रमित करने वाला है। लगभग 20 लाख शिक्षक हैं जिन्होंने योग्यता प्राप्त कर पद ग्रहण किया है, अब उन्हें दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो अन्यायपूर्ण है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment