बुलंदशहर : 12 / फरवरी / 2026 : बुलंदशहर में कलेक्ट्रेट गेट पर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि उनकी लंबित समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। धरना देने के लिए मजबूर, प्रदर्शनकारियों ने सरकार और जिला प्रशासन से किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। किसानों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मौके पर पुलिस बल भी तैनात था।
प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों की प्रमुख मांगों में गन्ना भुगतान, बिजली दरों में राहत, आवारा पशुओं की समस्या और फसलों के उचित दाम शामिल है।
बुलंदशहर भाकियू जिला अध्यक्ष चौ.अरव सिंह ने बताया कि आज सयुंक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर सम्पूर्ण देश के जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया। जिसमे जो ट्रेट डील हुई है उसके विरोध में सयुंक्त किसान मोर्चा ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमे हमारी खेती , डेरी फार्म इसको लेके जो देश के प्रधान मंत्री मोदी जी ने जो कहते थे कि देश बहुत सुरक्षित हाथों में है। वो सब ट्रम्प के यहां गिरबी रख दिया। और खेती अब बची नहीं है। अब अगर गेहूँ , चावल , सोयाबीन, वहां से आएगा तो उस पर 0% ट्रैफिक लगेगा और हमारी जो चीज़ें है वो 18 % ट्रैफिक पर जाएँगी।
उन्होंने आगे कहा कि इसको लेके एक बड़े अंदोलन की रूप रेखा बन रही है। हाइवे और जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदशर्न नहीं होंगे अब संसद का घिराब होगा। और एक देश में बड़ी क्रांति होगी जो ये ट्रेट डील है ख़त्म नहीं हो जाती तब तक ये क्रांति चलती रहेगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












