Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कावड़ियों को फल वितरित कर, फूलों की वर्षा की

हाथरस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कावड़ियों को फल वितरित कर, फूलों की वर्षा की

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मा0 जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से तालाब चौराहे पर लगे कावड़ शिविर में विश्राम कर रहे कावड़ियों से वार्ता कर फल वितरित किये तथा कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर शुभकामनाऐं दी।
हाथरस : 14 / फरवरी / 2026 :  हाथरस में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मा0 जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी प्रेमसिंह कुशवाह, मा0 सासंद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने तालाब चौराहे पर लगे कावड़ शिविर का निरीक्षण किया और विश्राम कर रहे कावड़ियों से वार्ता कर फल वितरित किये तथा कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर शुभकामनाऐं दी।  इस मौके पर उन्होंने शिविर में विश्राम कर रहे कांवड़ियों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा जिला प्रशासन द्वारा कांवड़ियों हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी की, साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी की कि वह कहां से आये हैं और कांवड़ लेकर कहां जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने शिविर में विश्राम कर रहे कांवड़ियों को फल वितरित किए एवं पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत-अभिनंदन किया और हर-हर महादेव का जयकारे के साथ ही सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों ने कांवड़ियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना की।
जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु तैनात किये गये अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, साफ-सफाई एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुरूप हों तथा निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी, यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस आदि उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This